Anonymous
★★★★★
Feb 7, 2025
*हार्दिक सम्मान संदेश* पुणे निवासी माननीया *डॉक्टर तेजल ड्रेविड*, उच्च स्तरीय मेडिकल योग्यता प्राप्त, चिकित्सा जगत की जानी-मानी अन्तर्राष्ट्रीय निधि हैं । एक ओर जहां इनकी कुशल एवं त्वरित रोग परीक्षण क्षमता मरीजों को शीघ्र रोग मुक्त होने का विश्वास दिलाती है, वहीं दूसरी ओर इनके मधुर व्यवहार एवं व्यक्तित्व की आभा आधी व्याधि स्वत:हर लेती है। आर्थिक प्रलोभन से अति दूर रहकर मरीजों का हर ख्याल रखते हुए उन्हें उचित चिकित्सा प्रदान करना ही इनका उद्देश्य रहा है यही कारण है कि हर स्तर के मरीज इनकी अनंत प्रशंसा करते हुए हार्दिक सम्मान करते हैं। मैं मुंगेर बिहार निवासी 65 वर्षीया *श्रीमती रानी पाठक* विभिन्न व्याधियों से ग्रसित थी। अनेक चिकित्साओं के उपरांत भी मुझे कोई लाभ नहीं मिल रहा था किंतु इनके सानिध्य ने मुझे चंद अवधि में ही आरोग्यता प्रदान की है, अतःमैं इन्हें हृदय तल से शुभकामना देते हुए ईश्वर से भी प्रार्थना करती हूं कि भगवान इन्हें सदैव सपरिवार प्रसन्न एवं आनंदित रखें एवं इनका यश तथा कीर्तिमान चिकित्सा जगत में सदैव बढ़ता रहे। ये शब्द मेरे हृदय के व्यक्तिगत भाव हैं जिन्हें मैं हार्दिक सम्मान संदेश के रूप में निवेदित करती हूं। *रानी पाठक* *सह धर्मिणी-श्री गिरींद्र चंद्र पाठक,वरीय संगीत*कला साधक, मुंगेर, बिहार।*